भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सामने आई बुरी खबर, डेब्यू के बाद गेंदबाज के खेलने पर संदेह

0

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ चोटिल हुए गस एटकिंसन का भारत के खिलाफ 20 जून को होने वाले पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। वह हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, एटकिंसन ने 2024 में डेब्यू किया। 12 टेस्ट में 22.30 के औसत से 55 विकेट लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह नॉटिंघम में चोटिल होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे सीरीज से बाहर हो गए। इंग्लैंड ने पहले जोर देकर कहा था कि एटकिंसन लीड्स में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे, लेकिन अब उनके दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द टेलीग्राफ ने मंगलवार (3 जून) को बताया कि एटकिंसन का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है, क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। ईसीबी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले टेस्ट के लिए उनके टीम में शामिल होने की संभावना नहीं है, जिसकी घोषणा इस सप्ताह के अंत में होने की उम्मीद है। एटकिंसन की अनुपस्थिति से इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी और कमजोर हो गई है। मार्क वुड घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। जोफ्रा आर्चर अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। उनक दूसरे या तीसरे टेस्ट तक मैच-फिट होने की संभावना नहीं है।

क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स के चोट से उबरने के बाद उपलब्ध रहने की संभावना है। इसके अलाव मैथ्यू पॉट्स, सैम कुक और जोश टंग भी उपलब्ध होने चाहिए। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में खेलती दिखेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद करुण नायर की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी भी टीम में हैं। तेज गेंदबाजी का दारोमदार जसप्रीत बुमराह पर होगा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अकेले दमपर भारत को सीरीज में बनाए रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here