Inter Press Badminton: पत्रकार आज से खेलेगें बैडमिंटन

0
Badminton: पत्रकार आज से खेलेगें बैडमिंटन
Badminton: पत्रकार आज से खेलेगें बैडमिंटन

भाेपाल। 26वीं रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियाेगिता साेमवार से टीटी नगर स्टेडियम में खेली जाएगी।टूर्नामेंट में सिंगल, डबल्स और मिक्सड डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट दाे कैटेगरी में हाेगा। इसमें एक कैटेगरी में एडिटाेरियल से जुड़े साथी हिस्सा लेंगे। जबकि दूसरी कैटेगरी में मीडिया संस्थान के अन्य सेक्शन के कर्मचारी व अधिकारी भागीदारी करेंगे।

भाेपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा अायाेजित इस टूर्नामेंट में विजेताअाें काे ट्राॅफी अाैर ट्रेकसूट से पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी प्लेयर्स टीटी नगर स्टेडियम के बैडमिंटन हाॅल में सुबह 10.00 बजे पहुंचे, ताकि उदघाटन से पहले ड्रा डालने में अासानी रहे। टूर्नामेंट का उदघाटन सुबह 11.00 बजे खेल संचालक रवि गुप्ता, रिलायंस के मेंटाेर फरहान अंसारी और भाेपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे। पहले दिन सिंगल्स के मैच हाेंगे। दूसरे दिन डबल्स अाैर मिक्सड डबल्स अाैर तीसरे फाइनल हाेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here