इंदौर: सरताज अकादमी द्वारा 30वें सरताज जूनियर बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का तीसरा चरण नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में इंदौर गौरव दिवस 31मई से आयोजित किया गया है, सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक और प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा ने बताया कि शिविर में 6 से 18 साल आयु तक के बालक और बालिका हिस्सा ले सकते हैं, तीन चरणों में लगनेवाले ग्रीष्म कालीन शिविर का यह तीसरा और अंतिम चरण हैं, शिविर के आधार पर सालभर नियमित अभ्यास करनेवाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा , शिविर में प्रतिदिन प्रेक्षा ध्यान और योग भी कराया जाएंगा, शिविर में प्रवेश के लिए प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा से शाम 6 से 8 बजे तक नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में सम्पर्क किया जा सकता हैं, सरताज अकादमी, इस साल अहिल्या बाई होल्कर के त्रि शताब्दी जयंती वर्ष उपलक्ष्य में आयोजन भी करेगी


