Badminton: सात्विक-चिराग को दिग्गज तान किम हार का फिर मिलने जा साथ रहा है

0

नई दिल्ली: पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय युगल जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन की दुनिया में चमकाने वाले दिग्गज तान किम हार का फिर साथ मिलने जा रहा है। थॉमस कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मलयेशिया तान तीसरी बार भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच बनने जा रहे हैं।

मलयेशिया, थाईलैंड और जापान जैसे देशों के कोच रह चुके तान किम हर ने ही सात्विक-चिराग की जोड़ी बनाई थी। उनकी कोचिंग में भारतीय जोड़ी ने दुनिया भर में अपना दबदबा बनाया। डेनमार्क के मथायस बोए के पेरिस ओलंपिक से हटने के बाद सात्विक-चिराग को नए कोच की तलाश थी। दोनों तान किम के साथ जुड़ना चाहते थे। इन दोनों के कहने पर ही वह फिर से भारत के साथ अनुबंध के लिए तैयार हो गए। उन्हें 10 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति माह (लगभग साढ़े 8 लाख रुपये) का वेतन दिया जाएगा।

वहीं, भारतीय बैडमिंटन संघ तान किम के अलावा एकल के लिए इंडोनेशियाई दिग्गज कोच इरवासियाह आदी प्रात्मा को नया कोच अनुबंधित करने जा रहा है। प्रात्मा को भी 10 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगी। इन दोनों के अलावा इंडोनेशिया के एकल कोच ड्वी क्रिस्टियावान को संघ बरकरार रखने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here