Badminton: सात्विक-चिराग ने बनाई चीन मास्टर्स के अंतिम 16 की जगह, लक्ष्य हारकर टूर्नामेंट से बाहर

0

नई दिल्ली: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। पिछले सप्ताह हॉन्गकॉन्ग ओपन के उपविजेता रहे सात्विक-चिराग ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप को 42 मिनट में 24-22, 21-13 से हराया। वहीं, हॉन्गकॉन्ग ओपन फाइनल में हारने वाले लक्ष्य टोमा जूनियर पोपोव से 30 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 10-21 से हार गए।

इसके साथ ही पुरूष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई चूंकि आयुष शेट्टी पहले ही दौर में हार गए थे। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग के खिलाफ 19-21, 13-21 से हार गई। वहीं, महिला एकल में भारत की पी वी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से मुकाबला करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here