34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बांग्लादेश में IPL प्रसारण पर प्रतिबंध, मुस्तफ़िज़ुर रहमान को हटाने से बढ़ा विवाद

IPL 2026 से बाहर किए जाने पर नाराज़गी, सरकार ने कहा– बिना वजह लिए गए फैसले से जनता में असंतोष

नई दिल्ली। बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद लिया गया है। सरकार का कहना है कि खिलाड़ी को हटाने के पीछे कोई ठोस कारण सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे बांग्लादेशी जनता में नाराज़गी फैली है।

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुस्तफ़िज़ुर रहमान को IPL से बाहर करने के फैसले में पारदर्शिता की कमी रही। इसी के विरोधस्वरूप IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यह बयान मंत्रालय के सहायक सचिव फ़िरोज़ ख़ान के हस्ताक्षर से जारी हुआ।  गौरतलब है कि वर्ष 2008 से बांग्लादेश में टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर IPL का नियमित प्रसारण होता रहा है। यह पहला मौका है जब बांग्लादेश सरकार ने किसी विदेशी क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रसारण पर आधिकारिक रूप से रोक लगाई है।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के निर्देश पर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को रिलीज़ कर दिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने सिर्फ “हालिया घटनाक्रम” का हवाला दिया था। इस बीच, भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट और कूटनीतिक रिश्तों में भी तनाव बढ़ा है। बांग्लादेश पहले ही ICC से अपने T20 विश्व कप मैच भारत से बाहर कराने की मांग कर चुका है। वहीं, BCB ने इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगते हुए BCCI को भी पत्र भेजा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles