एनएसटी न्यूज, भोपाल। वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) में भाग लेने रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर पहुंच गई है। यह टूर्नामेंट 6 से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की टीम भी मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में उतरेगी। टीम का नेतृत्व कोच आशीष अर्गल और मैनेजर सतीश अहिरवार कर रहे हैं। पुरुष टीम में मृदुल भिरयानी (बीबीए द्वितीय वर्ष), अगद बवेजा (बीबीए द्वितीय वर्ष), अस्मित श्रीवास्तव (बीबीए द्वितीय वर्ष), आशय कर्दे (बीए तृतीय वर्ष), विनय शर्मा (बीकॉम तृतीय वर्ष), यशपाल यादव (बीपीईएस तृतीय वर्ष) और उज्जवल गोयल (बीपीईएस प्रथम वर्ष) शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अभ्यास सत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं और प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम देने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट में सहभागिता से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी तथा रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने टीम को प्रोत्साहित किया।
Home Breaking News वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष टीम...


