बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व खिलाड़ी पर जताया भरोसा, सौंपी बल्लेबाजी कोच की कमान

0

नई दिल्ली : बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल को घरेलू मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज़ से पहले टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वे सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन की जगह लेंगे, जो बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) द्वारा डेविड हेम्प के पद छोड़ने के बाद अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। अशरफुल का क्रिकेट करियर उस समय पटरी से उतर गया था जब वे मैच फिक्सिंग विवाद में फंस गए थे। 2014 में बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में स्पॉट-फिक्सिंग के आरोपों के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब वर्षों बाद, अशरफुल पहली बार बांग्लादेश टीम के ड्रेसिंग रूम में कोच के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।

अशरफुल ने घरेलू सर्किट के साथ-साथ ग्लोबल सुपर लीग में भी बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है। उन्होंने दो मौकों पर रंगपुर राइडर्स की बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई। बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर और वर्तमान बोर्ड निदेशक अब्दुर रज्जाक यह भूमिका आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में निभाते रहेंगे। बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच नवंबर से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज है।

अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रज्जाक ने एसबीएनएस में बोर्ड बैठक के बाद मीरपुर शेर-ए बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ” अशरफुल के पास अनुभव है – यह तो तय है। उन्होंने पहले ही कोचिंग कोर्स पूरे कर लिए हैं और इस भूमिका में उनका अनुभव ही हमारे लिए अहम रहा।”

सलाहुद्दीन संभालेंगे सीनियर असिस्टेंट कोच की कमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रज्जाक ने आगे बताया कि सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन अपनी वर्तमान भूमिका में ही काम जारी रखेंगे। उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, “सलाहुद्दीन भाई सीनियर असिस्टेंट कोच हैं। किसी के काम को लेकर या किसी को पद से हटाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पहले की तरह निभा रहे हैं।”रज्जाक ने आगे कहा कि उनकी भूमिका टीम डायरेक्टर के रूप में किसी अन्य डायरेक्टर की तरह ही होगी। उन्होंने कहा, “मैं टीम की गतिविधियों पर नजर रखूंगा, और यदि किसी को किसी तरह की सहायता की आवश्यकता होगी, तो मैं मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here