बार्सिलोना ने रेफरी फैसलों पर उठाए सवाल, UEFA से फिर शिकायत की तैयारी

0

बार्सिलोना/मैड्रिड.  FC Barcelona के अध्यक्ष Joan Laporta ने UEFA Champions League क्वार्टरफाइनल से बाहर होने के बाद रेफरी के फैसलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इन फैसलों को “शर्मनाक” बताते हुए UEFA में दोबारा शिकायत करने की बात कही है। बार्सिलोना ने दूसरे चरण में Atlético Madrid को 2-1 से हराया, लेकिन कुल 3-2 के एग्रीगेट स्कोर से बाहर हो गई, जहां पहले चरण की 0-2 की हार निर्णायक साबित हुई।

लापोर्टा ने आरोप लगाया कि दोनों मुकाबलों में कई अहम फैसले टीम के खिलाफ गए, जिनमें पेनल्टी नहीं मिलना, रेड कार्ड के विवादित निर्णय और गोल खारिज होना शामिल है। Raphinha ने भी मैच के बाद नाराजगी जताई, हालांकि बाद में उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली। क्लब अब UEFA से स्पष्टीकरण मांगने के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज करने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here