आईपीएल में 99 रन पर नाबाद रहने वाले बल्लेबाज: सुरेश रैना से शुरू हुई अनोखी कहानी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2013 में 13 साल पहले, 8 मई 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना 99 रन पर नाबाद रह गए थे। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार था जब कोई बल्लेबाज 99 रन पर नाबाद पवेलियन लौटा था। रैना ने इस शानदार पारी के दौरान 52 गेंदों का सामना किया और 11 चौके तथा 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 190.38 रहा। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आईपीएल में अबतक रैना के अलावा तीन बल्लेबाज 99 पर नाबाद रहे हैं। 13 अप्रैल 2019 को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्रिस गेल 64 गेंद पर 99 रन बनाकर नाबाद रह गए थे। उन्होंने 5 छक्के और 10 चौके लगाए थे। 154.68 का स्ट्राइक रेट रहा था।

मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी ने मचाया धमाल

2 मई 2021 को पंजाब किंग्स के मयंक अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 58 गेंद पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 170.68 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 9 अप्रैल 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने 66 गेंद पर नाबाद 99 रन बनाए थे। 150 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 12 चौके लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here