31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशिया कप से BCCI को 100 करोड़ का फायदा

नई दिल्ली। भारत को भले ही एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इससे करीब 100 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।  रिपोर्ट के अनुसार, यह फायदा इंटरनेशनल टूर और होस्ट फीस के जरिए हुआ है। 28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन PCB प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद भारतीय टीम बिना ट्रॉफी लौट आई थी। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था। नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए थे।

BCCI को 6700 करोड़ कमाई की उम्मीद

BCCI की नई फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड को 2025-26 में लगभग 6700 करोड़ रुपए की कमाई होने का अनुमान है। यह 2017-18 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है, जब बोर्ड की आमदनी 666 करोड़ थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ इंटरनेशनल टूर से ही 109 करोड़ रुपए का फायदा होगा। वहीं, बोर्ड इस साल महिलाओं के घरेलू क्रिकेट में करीब 96 करोड़ रुपए खर्च करेगा, जो पुरुषों की तुलना में 3.5 गुना कम है। पुरुष क्रिकेट पर खर्च 344 करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है।

IPL की ब्रांड वैल्यू में लगातार गिरावट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ब्रांड वैल्यू में लगातार दूसरे साल गिरावट दर्ज की गई है। D&P Advisory की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट मीडिया राइट्स की कम प्रतिस्पर्धा और ऑनलाइन गेमिंग स्पॉन्सरशिप पर सरकारी प्रतिबंधों के कारण आई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि IPL की वैल्यू अब करीब 16,000 करोड़ रुपए रह गई है। वहीं, पिछले सीजन में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) से बोर्ड को करीब 350 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles