IPL मेगा ऑक्शन के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी में BCCI

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 जारी है लेकिन बीसीसीआई अगले साल की तैयारी में लग गया है। आईपीएल 2025 से पहले इस साल के आखिर में मेगा ऑक्शन होने वाला है। इस मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या बनाने के बारे में विचार कर रही है। इसके लिए अगले हफ्ते सभी फ्रैंचाइजी की अगले हफ्ते अहमदाबाद में बैठक होने वाली है।

8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विचार
चीजें अभी शुरुआती स्टेज पर है। बोर्ड लीग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसमें प्लेयर रिटेंशन अहम है। ज्यादातर टीम मालिक इस फैसले के समर्थन में हैं कि वह ऑक्शन से पहले 8 प्लेयर्स को रिटेन कर पाएं। पिछले मेगा ऑक्शन के बाद कई टीमों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। खासतौर पर दिल्ली कैपिटल्स। इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले एक मजबूत टीम तैयार की थी जिसने 2020 के फाइल में जगह बनाई थी। हालांकि मेगा ऑक्शन के बाद उन्हें काफी खिलाडियों को खोना पड़ा। ऐसी टीमें 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने की बात का विरोध कर सकती है। इन टीमों को ऐसा लगता है कि 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने से ऑक्शन में बड़े नाम नहीं होंगे जिससे उनके लिए मजबूत टीम बनाना मुश्किल होगा।

पिछले साल अलग थे नियम
पिछले साल टीमों को ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया गया था। वहीं एक खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड के साथ अपने साथ जोड़ा जा सकता था। ऐसे में टीमों को पांच खिलाड़ियों को रिटेन का मौका दिया गया जिसमें अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ी हो सकते थे।

इसके अलावा टीमों ने यह भी मांग की है कि खिलाड़ियों की सैलेरी को 90 करोड़ से बढ़ाकर 100 कर दिया जाए। सूत्र ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि यह ठीक नहीं है कि मुख्य टीमको इतनी बार जल्दी-जल्दी तोड़ दिया जाए। अब तक आरटीएम और विदेशी रिटेंशन को लेकर कुछ फैसला नहीं किया गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here