26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बीडीसीए U-22 टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुरू, मयंक अकादमी की मजबूत पकड़

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए द्वारा आयोजित U-22 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दो दिवसीय सेमीफाइनल बाबे अली मैदान पर मयंक क्रिकेट अकादमी और रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी के बीच शुरू हुआ। मैच की शुरुआत में रेलवे यूथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। रेलवे यूथ की पूरी टीम 60.4 ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन अदीब खान ने बनाए, जो 17 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक अकादमी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हर्ष सेन ने 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि नैतिक जैन ने 3 और अर्णव सिंह ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में मयंक क्रिकेट अकादमी ने संभलकर शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 39 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बना लिए। बल्लेबाजी में अनय जैन ने 33 रन का योगदान दिया, जबकि प्रियांशु प्राण 39 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।रेलवे यूथ अकादमी की ओर से गेंदबाजी में दिव्यांश और अंजेश पाल ने 2-2 विकेट लिए। अब सबकी नजर दूसरे और आखिरी दिन के खेल पर होगी, जहाँ यह तय होगा कि फाइनल में किसकी एंट्री होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles