एलएनसीटी भोपाल में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग संपन्न, रिकॉर्ड बालिकाओं की भागीदारी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी कॉलेज, रायसेन रोड भोपाल के खेल मैदान में खेलो इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहल के तहत आयोजित अस्मिता रग्बी लीग मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। लीग तीन वर्गों में आयोजित हुई, जिनमें खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरीं और शानदार मुकाबले देखने को मिले। अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में सीहोर की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए इंदौर को 5-0 से हराकर खिताब जीता। हार्डलाइन मुकाबले में बैतूल ने विदिशा को पछाड़कर तीसरा स्थान सुरक्षित किया। अंडर-18 बालिका वर्ग के फाइनल में विंध्यवासिनी की टीम ने सीहोर को 5-0 से हराया और चैम्पियन बनी।

हार्डलाइन मुकाबले में रायसेन ने लिटिल फ्लावर को 5-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।महिला सीनियर वर्ग में भी रोमांच अपने चरम पर रहा। बीयू की टीम ने जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हार्डलाइन मुकाबले में एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने एलएनसीटी यूनिवर्सिटी को उसी अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. जितेंद्र राघुवंशी, अबरार अहमद शेख, पंकज कुमार जैन, अभय श्रीवास और संदीप जाधव मौजूद रहे। विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान नंदिनी कुमारी (सीहोर), प्रमिला भन्नारे (केएम भोपाल), प्रिंसी ठाकुर (लिटिल फ्लावर स्कूल), और भूमिका जलखेरे (मुलताई) को दिया गया। प्रतियोगिता मैनेजर महेश सोधिया ने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश में अब तक पांच अस्मिता रग्बी लीग आयोजित हो चुकी हैं, लेकिन सबसे अधिक टीम और खिलाड़ी इस बार एलएनसीटी भोपाल में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here