एशिया कप से पहले राशिद खान ने टिम साउदी की बादशाहत खत्म की, T20I में बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज

0

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने एशिया कप 2025 से ठीक पहले टिम साउदी की बादशाहत खत्म करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। टी20आई ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई को 38 रन से हराया, जिसमें राशिद खान की शानदार गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में स्थापित कर दिया है।

राशिद खान ने टिम साउदी को पछाड़ा

यूएई के खिलाफ खेलते हुए राशिद खान ने 4 ओवर में केवल 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ ही राशिद खान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और उन्होंने टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया। अब राशिद खान के नाम टी20आई में कुल 165 विकेट दर्ज हैं, जबकि टिम साउदी के नाम 164 विकेट थे। इसी लिस्ट में 150 विकेट लेकर ईश सोढ़ी तीसरे नंबर पर हैं, जिससे यह दर्शाता है कि टी20आई में राशिद खान की गेंदबाजी का दबदबा कितनी बड़ी है।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाज

165 – राशिद खान
164 – टिम साउदी
150 – ईश सोढ़ी
149 – शाकिब अल हसन
142 – मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान ने यूएई को शिकस्त दी

अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान के 63 रन और सदिकुल्ला अटल के 54 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली, वहीं राहुल चोपड़ा ने 35 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली, लेकिन यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here