T20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धारण किया शेफ का अवतार और बता दी मजेदार रेसिपी

0

नई दिल्ली: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करने वाली है। सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शेफ का अवतार धारण किया और बता दी मजेदार रेसिपी। यह रेसिपी थी एक तेज गेंदबाज और बल्लेबाज की जो टीम इंडिया में नए-नए आए हैं। सूर्यकुमार ने वीडियो में कहा कि वह एक शेफ हैं और आज मजेदार रेसिपी बताएंगे। उन्होंने कहा, ‘चलिए बनाते हैं एक धांसू गेंदबाज।

फास्ट बॉलर बनाने के लिए आपको चाहिए चुस्ती, फुर्ती, हिम्मत, ताकत और रफ्तार का भरपूर मसाला। जितना तेज उतना बेहतर।’ इस दौरान वीडियो में विशक विजयकुमार को गेंदबाजी करते हुए दिखाया। रेसिपी को आगे बढ़ाते हुए सूर्या ने कहा, “जब धीमीं आंच पर फिटनेस और पेशेंस पकेंगे, तब आएगा ना असली मजा. तो लीजिए तैयार हो गया हमारा तेज गेंदबाज।” उन्होंने इस तरह विशक का परिचय दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रमनदीप सिंह को का भी इसी अंदाज में परिचय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here