बेन स्टोक्स ने कराई हैमस्ट्रिंग की सर्जरी, कब तक नहीं खेलेंगे, क्या भारत के खिलाफ सीरीज से पहले होंगे फिट?

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अपने करियर में चोट से काफी परेशान रहे हैं। अब उन्हें अपनी बाईं हेमस्ट्रिंग की सर्जरी कराई है। दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय 33 वर्षीय स्टोक्स की चोट उभर गई थी। इससे पहले अगस्त में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए बल्लेबाजी करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

द हंड्रेड में चोटिल होने के बाद वे दो महीने तक मैदान से दूर रहे। इसके कारण वे श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेले। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरे के लिए समय पर फिट कोशिश में वह शारीरिक रूप से थक गए और खुद को जोखिम पहुंचाया। हालांकि, इंग्लैंड को मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले कोई टेस्ट नहीं खेलना है।

तीन महीने तक मैदान से बाहर रहने का फैसला किया

बेन स्टोक्स ने तीन महीने तक मैदान से बाहर रहने का फैसला किया है। वह अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहेंगे। अगर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वापसी करते हैं तो वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उपलब्ध होंगे। जून में यह सीरीज होनी है। स्टोक्स ने सर्जरी के बाद कार की बैक सीट पर लेटे हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।

चोट लगने से पहले स्टोक्स ने 36.2 ओवर फेंके थे

हैमिल्टन में चोट लगने से पहले स्टोक्स ने 36.2 ओवर फेंके थे। 2022 में ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 ओवर फेंकने के बाद से टेस्ट में उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदबाजी की थी। टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 23 ओवर फेंके, जो एक दिन में उनके द्वारा फेंके गए सबसे ज्यादा ओवर थे। उन्होंने तीन स्पैल में आठ, आठ और सात ओवर किए थे। अगर स्टोक्स चोटिल न होते तो वह चैंपियंस ट्रॉफी जरूर खेलते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here