बेल्जियम के वेन डोरेन बने साल के सर्वश्रेष्ट पुरुष हॉकी खिलाड़ी

0

लुसाने। अंतरराष्टूीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने नीदरलैंड्स की इवा डि गोएडे और बेल्जियम के आर्थर वेन डोरेन को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। भारत की झोली एक बार फिर खाली रही है। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को 1998 में शुरू किया गया था और अब तक कोई भी भारतीय हॉकी खिलाड़ी इसे हासिल नहीं कर पाया है। डि गोएडे को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी जबकि विश्व चैंपियन बेल्जियम के वेन डोरेन को लगातार दूसरे वर्ष साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है।

एफआईएच हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स में वेन डोरेन बेल्जियम के उन चार खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें पुरस्कार मिला। बेल्जियम के ही विन्सेंट वानाश को लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुना गया। जबकि उनके हमवतन आर्थर डि स्लोवर को डिफेंस में शानदार प्रदर्शन के लिए साल का उभरता हुआ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

यह भी देखें – सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे साइना, कश्यप और सौरभ

बेल्जियम की विश्व कप विजेता टीम के कोच शेन मैक्लियॉड साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुने गए। नीदरलैंड्स की मुख्य कोच एलिसन अनान को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया। इंग्लैंड की मेडी हिंच को लगातार तीसरे साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया। जबकि अर्जेंटीना की मिडफील्डर लूसियाना वोन डेर साल की उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुनी गई हैं।