भेल के अमृत राज साउथ एशियन कुराश चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

0

भोपाल: 18 से 21 अप्रैल तक कोच्चि में साउथ एशियन कुराश चैम्पियनशिप का आयोजन इंटरनेशनल कुराश फेडरेशन द्वारा कराया जा रहा है । इस चैम्पियनशिप हेतु भेल भोपाल के अमृत राज बोटे का चयन 55 किलो भार वर्ग किया गया है, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अमृत राज की इस उपलब्धि पर तास क्लब के चीफ कोच सुरेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय कुराश रेफरी जोगेंद्र तिवारी , शौकत अली, राजेश यादव, और क्लब के सभी सदस्यों ने बधाई दी है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कुराष संघ के अध्यक्ष विवेक स्वामी ने बधाई देते हुए देश के लिए पदक की उम्मीद जताते हुए शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here