भोपाल और राजस्थान का दबदबा बरकरार, रोमांचक मुकाबलों में मिली शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। भोपाल और राजस्थान की टीमों ने अपने-अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया। पहले मुकाबले में फिजियो 11 इंदौर ने ग्वालियर फिजियो सनराइज़र्स को 11 रन से हराया। इंदौर ने 148/5 का स्कोर खड़ा किया। कार्तिक पाटीदार ने 44 और जय ने 38 रन बनाए। ग्वालियर की ओर से डॉ. विनय ने 2 विकेट लिए और उन्हें ही मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स रिलीफ फिज़ियोज़ ने लखनऊ फिज़ियो जायंट्स को 4 रन से हराकर जीत दर्ज की। राजस्थान ने 140/6 बनाए। आराध्य ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा और मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मैच में रॉयल वर्टेक्स भोपाल ने इंदौर को 9 विकेट से हराया। इंदौर की टीम 45 पर सिमट गई। नवीन राजपूत ने 3 ओवर में 1 रन देकर 8 विकेट लिए और 26 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here