भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की गर्ल्स अंडर-18 और सीनियर महिला टीम के ट्रायल 22 मार्च को

0

Nst भोपाल. Bhopal Division Cricket Association द्वारा गर्ल्स अंडर-18 एवं सीनियर महिला क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल 22 मार्च 2026, रविवार को आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल बा-वे-अली खेल मैदान पर आयोजित होंगे।

संघ के सचिव Shanti Kumar Jain ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-18 गर्ल्स के ट्रायल सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि सीनियर महिला खिलाड़ियों के ट्रायल दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जो वर्ष 2025-26 के लिए भोपाल संभाग क्रिकेट संघ में पंजीकृत हैं। अंडर-18 वर्ग के लिए कट-ऑफ तिथि 1 सितंबर 2007 निर्धारित की गई है, यानी इस तारीख या इसके बाद जन्मी खिलाड़ी ही पात्र होंगी।

ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को मैदान पर पहुंचकर चयन समिति के संयोजक Chandrashekhar Dhakad से संपर्क करना होगा।

संघ ने स्पष्ट किया है कि सभी खिलाड़ियों को व्हाइट क्रिकेट किट में आना अनिवार्य है और अपने साथ इस वर्ष का BDCA रजिस्टर्ड आई कार्ड लाना जरूरी होगा। बिना पंजीकरण कार्ड के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता Dr Sushil Singh Thakur ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here