अंडर-22 इंटर डिवीजनल टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन की बड़ी जीत, चंबल को 137 रन से हराया

0

भोपाल. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-22 बॉयज लिमिटेड ओवर्स इंटर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंबल डिवीजन को 137 रनों से हराया। मुकाबला मुरैना के एमपीसीए मैदान पर खेला गया, जहां चंबल डिवीजन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल डिवीजन ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 368 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विकास शर्मा ने 115 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि प्रारब्ध मिश्रा 93 रन बनाकर नाबाद रहे। तनिष्क यादव ने भी 81 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। चंबल की ओर से मनल चौहान, जय और त्वारिक खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल डिवीजन की टीम 43.3 ओवर में 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सक्षम पुरोहित ने 48, सोमू सिकरवार ने 38 और स्पर्श धाकड़ ने 34 रन बनाए। भोपाल की ओर से नीरज ग्रोवर ने 4 विकेट, प्रारब्ध मिश्रा ने 3 विकेट और तन्मय पांडे ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ भोपाल डिवीजन को 4 अंक मिले। 93 रन नाबाद और 3 विकेट लेने वाले प्रारब्ध मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here