एस.एम. खान ट्रॉफी: भोपाल डिवीजन की सागर पर 5 विकेट से जीत

0

रबजीत सिंह मल्ही बने मैच के हीरो, गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल

nst news, इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एस.एम. खान ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज लिमिटेड ओवर इंटर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने सागर डिवीजन को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला एमेराल्ड क्रिकेट मैदान में खेला गया।

सागर की पारी 108 रन पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर डिवीजन की टीम 28.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अध्ययन यादव ने 20 और दिव्यम गुप्ता ने 16 रन बनाए। भोपाल डिवीजन की गेंदबाजी में रबजीत सिंह मल्ही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि तेजस पटेल और दिव्यांश बंडोलिया ने 2-2 विकेट हासिल किए।

भोपाल ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल डिवीजन ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से ओजस शुक्ला ने नाबाद 45 रन की अहम पारी खेली, वहीं रबजीत सिंह मल्ही 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
सागर की ओर से मोक्ष राजोरिया ने 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में 4 विकेट और बल्लेबाजी में उपयोगी पारी खेलने वाले रबजीत सिंह मल्ही को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here