23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

भोपाल डिवीजन की बड़ी जीत, सागर को पारी और 103 रन से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिविजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सागर डिवीजन को पारी और 103 रनों से पराजित कर 7 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। यह चार दिवसीय मुकाबला भोपाल के फैथ क्रिकेट मैदान पर खेला गया।

मैच के तीसरे दिन सागर डिवीजन ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी की शुरुआत 3 विकेट पर 19 रन से की। टीम 75.2 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सागर की ओर से यशमीत संधू ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि होमी सोलंकी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभ बंसल ने भी 29 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज भोपाल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

भोपाल डिवीजन की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। ओजस शुक्ला, अंजेश पाल, आलिफ हसन और रबजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए। सटीक लाइन लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर भोपाल के गेंदबाजों ने सागर की पूरी टीम को घुटनों पर ला दिया। इस तरह पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के बाद भोपाल डिवीजन ने सागर को फॉलोऑन पर मजबूर किया और दूसरी पारी में भी उन्हें कम स्कोर पर समेटते हुए मुकाबला पारी और 103 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भोपाल डिवीजन को पूरे 7 अंक मिले, जिससे टूर्नामेंट की तालिका में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles