भोपाल क्रिकेट के पितामह जी एस पठानिया सर का निधन 

0

भोपाल: मध्य प्रदेश एवं भोपाल के पूर्व रणजी ट्रॉफी एवं नेशनल क्रिकेट खिलाड़ियों को कोचिंग के द्वारा तैयार करने वाले वाले भोपाल क्रिकेट जगत के पितामह गोकुल सिंह पठानिया सर(एनआईएसकोच) का लंबी बीमारी के बाद नोएडा में 28 जनवरी की मध्य रात्रि को निधन हो गया उनकी अंत्येष्टि 29 जनवरी को नोएडा में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कर दी गई है उनके निधन पर भोपाल खेल जगत में दुख की लहर दौड़ गईं पठनिया सर के निधन पर वरिष्ठ एवं वर्तमान खिलाड़ियों ने अपनी संवेदनाएं एवं दुख प्रकट किया है ।

बीडीसी के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप देशमुख, सुशील सिंह ठाकुर, अविनाश पाठक, कोषाध्यक्ष सी.एस धाकड़ ,सचिव शांति कुमार जैन आरसीसी के रणजी ट्रॉफी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी अभय लघाटे, प्रदीप गरुड़, रमेश सतोकर, महेंद्र सतोकर, हर्ष पांडे, दिलीप अवस्थी, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेश शुक्ला, डीके जैन, सुरेश चेनानी, हेमंत कपूर, अरविंद वर्मा, राजीव सक्सेना, इकबाल सिद्दीकी, जमील अहमद, मनीष व्यौहार,प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मनीष शुक्ला,ज्योति प्रकाश त्यागी, राजेंद्र निगम, राय थॉमस, योगेश यादव, संजय यादव, अरुण जोशी, विवेक खरे, अभय गोस्वामी, भरत बलवानी, मोहम्मद अहमद खान (मंजुल),चंद्रशेखर, प्रदीप मिश्रा, प्रशांत बक्शी, प्रवीण राय, राकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अशोक बिंदल, महेंद्र जसूजा , इंद्रजीत मौर्य, मुकुल जोय, संदीप श्रीवास्तव, संदेश श्रीवास्तव, सुरेश मेघवानी, आलोक वर्मा, मिलन पाटिल, राज नायक सिंह, राजीव टंडन, संजय शर्मा, संजय उप्पल, संजय वर्मा शशि विनेंद्र यादव, विनोद सूरी, राकेश बोराना, प्रसन्न तमाने, राजू खेवड़ा, समीर मिरीकर, परितोष शर्मा, दलवीर संधू, निलेश गांधी, योगानंद सतेंद्र, राकेश चतुर्वेदी आदि।

रविवार 2 फरवरी को शाम 4:00 बजे ओल्ड केंम्पियन खेल मैदान पर श्रद्धांजलि रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here