31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल 30 व 31 जनवरी को

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) की मौजूदा चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट टीम आगामी सत्र 2025–26 के लिए चयन ट्रायल और प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन करने जा रही है। पुरुष वर्ग के लिए यह ट्रायल 30 और 31 जनवरी 2026 को डीपीएस भोपाल स्थित एचएमजी (HMG) भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल दोनों दिन सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे।

टीम प्रबंधन के अनुसार, भोपाल लेपर्ड्स इस सत्र में भी खिताबी प्रदर्शन को दोहराने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। इसी उद्देश्य से प्रदेश के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए यह चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह ट्रायल उभरते क्रिकेटरों के लिए एक अहम अवसर साबित होगा, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पेशेवर क्रिकेट की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण के साथ भोपाल लेपर्ड्स टीम और प्लेयर डेवलपमेंट (PD) प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।

खिलाड़ी की आयु 1 दिसंबर 2025 तक न्यूनतम 19 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम में कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। खिलाड़ी का संबंध मध्य प्रदेश से जन्म या स्थायी निवासी (डोमिसाइल) के आधार पर होना चाहिए। खिलाड़ी 1 दिसंबर 2025 तक किसी भी डिवीजन या मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) में पंजीकृत नहीं होना चाहिए। टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी 1 दिसंबर 2025 से पहले कभी भी किसी डिवीजन या MPCA में पंजीकृत रह चुका है, वह इस चयन ट्रायल के लिए पात्र नहीं होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles