भोपाल जिला मिनी ग्रुप तैराकी प्रतियोगिता संपन्न, धवित पाठक और तीशा पंथी ने जीते 3-3 स्वर्ण

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल तैराकी संघ के तत्वावधान में सेज यूनिवर्सिटी के तरण पुष्कर, कटारा हिल्स एक्सटेंशन में आयोजित जिला मिनी ग्रुप (9-10 वर्ष) तैराकी प्रतियोगिता का रविवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 60 तैराकों ने भाग लिया, जबकि 25 तकनीकी अधिकारियों ने मुकाबलों का संचालन किया। इसी प्रतियोगिता के आधार पर भोपाल जिले की टीम का चयन किया गया, जो 16 से 18 जुलाई तक इंदौर के लक्ष्मण सिंह चौहान तरणताल में आयोजित होने वाली 54वीं मध्यप्रदेश राज्य सब जूनियर एवं मिनी ग्रुप तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में धवित पाठक और तीशा पंथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर सबसे सफल तैराक बनने का गौरव हासिल किया। द्युतित सिंह और किमाया तिवारी ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि अवनी कौशल और वेदांत पांडे ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। आद्यमान रघुवंशी ने दो रजत पदक हासिल किए।

यूमेरा दत्ता, चहक उनियाल, कनुप्रिया शर्मा, कोविद गुप्ता और रेयांश खुराना ने एक-एक रजत तथा एक-एक कांस्य पदक जीता। अनाया चंदनशिवे ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए, जबकि इनेश थदुरी, अबीर बाथम और एवलिन सिंह ने एक-एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सेज यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव अग्रवाल ने कुलपति डा. अनिल बीसेन और डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर सुधीर श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुकेश मिश्रा, गणेश कुंटे, पंकज बाथम, शुभ्रो चौधरी, रवि केवट, रश्मि छाबड़िया, पारुल हरिहरण और कशिश परिहार सहित संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here