एलएनसीटी भोपाल में आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भोपाल नोडल को दोहरा खिताब

0

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी), भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी), भोपाल के तत्वावधान में आरजीपीवी राज्य स्तरीय जूडो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2026–27 का आयोजन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कैंपस, कोलार रोड, भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर एवं सागर नोडल केंद्रों के 50 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वेट कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर भोपाल नोडल ने महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरा खिताब अपने नाम किया।

महिला वर्ग के पदक परिणाम
  • – अंडर-48 किलोग्राम वेट कैटेगरी: भोपाल की मानसी साहू ने स्वर्ण तथा जबलपुर की नंदनी तिवारी ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • – अंडर-52 किलोग्राम वेट कैटेगरी: जबलपुर की अनुष्का श्रीवास ने स्वर्ण तथा भोपाल की आशी गौंड ने रजत पदक जीता।
  • – अंडर-57 किलोग्राम वेट कैटेगरी: जबलपुर की संजू पांडे ने स्वर्ण तथा भोपाल की मनु जैन ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • – अंडर-63 किलोग्राम वेट कैटेगरी: भोपाल की आशी सेन ने स्वर्ण तथा जबलपुर की कीर्ति ने रजत पदक जीता।
  • – अंडर-70 किलोग्राम वेट कैटेगरी: भोपाल की स्वेजल ने स्वर्ण तथा सागर की भूमिका लोधी ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • – अंडर-78 किलोग्राम वेट कैटेगरी: सागर की सौम्या उपाध्याय ने स्वर्ण तथा भोपाल की भूमिका ने रजत पदक जीता।
  • – 78 किलोग्राम से अधिक वेट कैटेगरी: सागर की कल्पना अहिरवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

महिला वर्ग में भोपाल नोडल ने तीन स्वर्ण एवं तीन रजत पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जबलपुर नोडल ने दो स्वर्ण एवं दो रजत पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग के पदक परिणाम
  • – अंडर-60 किलोग्राम वेट कैटेगरी: उज्जैन के विशाल भीलाला ने स्वर्ण तथा भोपाल के शिवम ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • – अंडर-66 किलोग्राम वेट कैटेगरी: जबलपुर के ऋषभ सेन ने स्वर्ण तथा भोपाल के दीपेंद्र ने रजत पदक जीता।
  • – अंडर-73 किलोग्राम वेट कैटेगरी: भोपाल के त्रिजल सोनी ने स्वर्ण तथा जबलपुर के शशांक ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • – अंडर-81 किलोग्राम वेट कैटेगरी: उज्जैन के गौतम ने स्वर्ण तथा सागर के अभिषेक ने रजत पदक जीता।
  • – अंडर-90 किलोग्राम वेट कैटेगरी: इंदौर के मोहम्मद जैद ने स्वर्ण तथा उज्जैन के साहिल ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • – अंडर-100 किलोग्राम वेट कैटेगरी: भोपाल के आकाश सुनमोरिया ने स्वर्ण तथा सागर के सौरभ ने रजत पदक जीता।
  • – 100 किलोग्राम से अधिक (+100 किलोग्राम) वेट कैटेगरी: भोपाल के इमरान हुसैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में भोपाल नोडल ने तीन स्वर्ण एवं दो रजत पदकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उज्जैन नोडल ने दो स्वर्ण एवं दो रजत पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप, अमित कुमार यादव स्पोर्ट्स ऑफिसर CIST, जोगिंदर सिंह, महेश सोधिया प्रतियोगिता सचिव ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न नोडल से आए खेल अधिकारियों एवं रेफरियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here