भोपाल ओपन सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन: मध्य प्रदेश ने पहले दिन जीते 7 गोल्ड 

0

भोपाल:  के एम आर स्पोर्ट्स क्लब एवं भोपाल जिला ट्रायथलॉन के संयुक्त तत्वाधान में 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को गोल्डन आई रिसॉर्ट आरपीएम स्विमिंग पूल परिसर, रातीबड़, भोपाल में भोपाल ओपन सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन एवम डुएथलॉन एक्वाथ्लोन एवं तैराकी की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पहले दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल जीते। स्पर्धा में

देशभर से लगभग 200 खिलाड़ी इस रोमांचक बहु-खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। 

प्रथम दिन के ट्रायथलॉन एवं दुआतलों की प्रतियोगिता आयोजित जिसमे मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 11 स्पर्धांओं में कुल 07 स्वर्ण पदक जीते इसके साथ महाराष्ट्र ने 3 स्वर्ण एवं हरियाणा ने 1 स्वर्ण जीते। ट्रायथलॉन य में सीनियर पुरुषों में हरियाणा के अमन चाहर, जूनियर में महाराष्ट्र के राज हरेंद्र हाँडे, मध्य प्रदेश ने पुरुष मास्टर में शेखर चन्द्र धरुआ एवं महिला जूनियर में महाराष्ट्र की मान्या पाबले ने स्वर्ण पदक जीते एवं डुएथलॉन महिला जूनियर केटेगरी में तनिष्क सिंह, मास्टर में डॉ रजनी गौर, पुरुष केटेगरी में मोहित बिसेन, सब जूनियर (बालक) में विहान वर्मा, सुब जूनियर (बालिका ) अनुष्का, जूनियर (बालक) में अक्षत नेवारे, सीनियर (पुरुष) अमन प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीते इनके अलावा 67 वर्षीय डॉ के सी रायकवार का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है जिन्होंने एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीते । दो दिवसीय अखिल भारतीय भोपाल स्प्रिंट स्पर्धा में 14-04-25 को तैराकी एवम एक्वाथलॉन की स्पर्धा के साथ समापन होगा। प्रथम दिन पुरुष्कार वितरण समारोह गोल्डन आई रेसोर्ट के निदेशक आर के सिकरवार के मुख्या आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर भोपाल ट्रायथलॉन डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव आर डी झा , मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के मुख्य कोच कैप्टन मनोज झा, भोपाल ट्रायथलॉन डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर हलीम, पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर के प्रबंधक बृजभान धाकड़, एवं प्रशिक्षक जोगिन्दर प्रसाद, अशोक पटेल के साथ समस्त अभिभावकगण उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here