NST News, भोपाल। शिवांश दीक्षित के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भोपाल फीनिक्स ने आरएनटीयू को 7 रन से हराकर 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शानदार जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में शिवांश ने 32 रनों की अहम पारी खेलने के साथ तीन विकेट भी झटके।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल फीनिक्स टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान दीपेश प्रसाद ने 34 रन, शुभम दुबे ने 27 रन और शिवांश दीक्षित ने 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। आरएनटीयू की गेंदबाजी में मानिक संजय ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। सतीश अहिरवार, जीतू बागरे और दीपांशु को दो-दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएनटीयू की टीम 16 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मानिक संजय ने 42 रन, आयुष ठाकुर ने 37 रन और प्रतीक निगम ने 15 रनों का योगदान दिया। भोपाल फीनिक्स की ओर से नरेश रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि शिवांश दीक्षित को तीन सफलता मिली।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शिवांश दीक्षित को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं आरएनटीयू के मानिक संजय को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार मिला। मैच से पहले प्रदेश भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह और वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत भी उपस्थित रहे।
आज के मुकाबले:
दैनिक नवदुनिया बनाम दैनिक जागरण – सुबह 9.00 बजे, ओल्ड कैंपियन ग्राउंड
ब्लेजिंग यार्कर बनाम एलीट वारियर्स – दोपहर 12.30 बजे, ओल्ड कैंपियन ग्राउंड
महाबली वारियर्स बनाम सुपर हीटर्स – दोपहर 11.30 बजे, बाबे आली ग्राउंड

