परमानंद भाई पटेल अंडर-22 टूर्नामेंट: भोपाल ने पहले दिन मजबूत स्कोर बनाया, प्रांशु प्राण का शतक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित परमानंद भाई पटेल चार दिवसीय अंडर-22 इंटर डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल और जबलपुर डिविजन के बीच मुकाबला फैथ क्रिकेट मैदान पर शुरू हुआ। भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 93.2 ओवर में छह विकेट पर 333 रन बनाए। प्रांशु प्राण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की शतकीय पारी खेली। विकास शर्मा 98 रन पर आउट हुए, जबकि प्रारब्ध मिश्रा ने 70 रन का योगदान दिया। ओजस्व यादव नाबाद हैं। जबलपुर की ओर से अलंकृत सिंह और मलय ने दो-दो विकेट लिए। अभिनव और अमित के खाते में एक-एक विकेट गया। मैच का दूसरा दिन कल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here