एनएसटी न्यूज, भोपाल। इंदौर के एमरोल्ड स्कूल में 26 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 69वीं एसजीएफआई अंडर-17 इंटर स्कूल रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में शफीक खान रायफल शूटिंग एकेडमी, नगर निगम भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। बालक ओपन साइट रायफल वर्ग में अम्मार उर रहमान ने व्यक्तिगतरूप से सिल्वर मेडल जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। टीम इवेंट में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसी वर्ग में एस. के. फैसल ने भी टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भी भोपाल की शूटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गोरी गुर्जर, मेसरा खान और प्रियान्शी ठाकुर की टीम ने टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यह सभी खिलाड़ी कोच मो. बिलाल और मोइदरीस से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।


