भोपाल: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव के शानदार 80 रनों की मदद से भोपाल टाइगर ने समर्थ क्लब को 6 विकेट से हराकर एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले खेले गए मैच में लॉजिक नाइट राइडर्स ने एवी इंफ्रा को सुपर ओवर में हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
ओल्ड केपियन मैदान पर रविवार को समर्थ क्लब ने 141 रन बनाए । भोपाल टाइगर के तबरेज ने चार विकेट झटके, जमरान ने तीन और जी वाकर ने दो विकेट लिए।जवाब में भोपाल टाइगर्स ने 19 ओवर में चार विकेट पर विजई रन बना लिए ।जेपी यादव ने 56 गेंद में 80 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


