27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

भोपाल में पहली बार होगी नेशनल पैरा रग्बी चैंपियनशिप, नए टैलेंट की तलाश के साथ लॉस एंजिल्स पैरालंपिक पर नजर

-देश में 222 खिलाड़ी पंजीकृत लेकिन मध्य प्रदेश से एक भी नहीं; 20 सितंबर 2026 से राजधानी में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

एनएसटी न्यूज, भोपाल। व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया (WRFI) ने खेल जगत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक नई पहचान दिलाने का निर्णय लिया है। संस्थान द्वारा पहली बार भोपाल में नेशनल पैरा रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन अगले वर्ष 20 से 25 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने से नई प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।

एलए पैरालंपिक 2028 हमारा मुख्य लक्ष्य

फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक परिहार (जो ग्वालियर से हैं) ने बताया कि हमारी नजरें 2028 के लॉस एंजिल्स पैरालंपिक पर टिकी हैं. इसके लिए खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में 15 जनवरी से 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जा रहा है ताकि भारतीय टीम को मजबूती दी जा सके।

मध्य प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती और अवसर

हैरानी की बात यह है कि देश में वर्तमान में 222 पंजीकृत व्हीलचेयर रग्बी खिलाड़ी हैं, लेकिन इनमें से एक भी खिलाड़ी मध्य प्रदेश से नहीं है। फेडरेशन की योजना अब जिला स्तर पर शिविर लगाकर राज्य के खिलाड़ियों को इस खेल से जोड़ने की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles