सारंग लीग बीडीसीए अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शुरू, विश्वास सारंग अकादमी 194 पर ऑलआउट

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सारंग लीग बीडीसीए अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया। फाइनल में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी और अरेरा क्रिकेट अकादमी की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और 194 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सत्यम पांडेय ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। अक्षत द्विवेदी ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि दक्ष सक्सेना ने 29 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज़ अरेरा की सधी हुई गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सके। अरेरा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में लक्ष्य जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। आदित्य सोलंकी ने भी प्रभावी गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जिससे विश्वास सारंग अकादमी की पारी समय से पहले सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी ने खबर लिखे जाने तक 29 रन पर 1 विकेट गंवा दिया था। अरेरा की ओर से वंश बोथम ने विकेट लेकर विश्वास सारंग अकादमी को शुरुआती सफलता दिलाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here