30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

भोपाल ट्राफी टेनिस बॉल नाईट क्रिकेट: डीसीसी डबराल, बॉक्सर इलेवन और एसजी डीसीसी क्वार्टर फाइनल में

एनएसटी न्यूज, भोपाल।  एमसीसी मैदान, 1100 क्वाटर्स में खेले जा रहे भोपाल ट्राफी टेनिस बॉल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में 31 जनवरी को तीन रोमांचक मैच हुए। पहला मुकाबला डीसीसी डबराल और अल्फा इलेवन के बीच हुआ। डीसीसी डबराल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष नेगी के 49 रनों की शानदार पारी के दम पर 8 ओवर में 116 रन बनाए। अल्फा इलेवन सभी विकेट खोकर केवल 18 रन ही बना सकी और 98 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष नेगी को दिया गया।

दूसरे मैच में आरसीसी और बॉक्सर इलेवन आमने-सामने थे। आरसीसी ने अभिषेक के 41 रनों की मदद से 8 ओवर में 80 रन बनाए, लेकिन बॉक्सर इलेवन ने 6 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरे मुकाबले में एसजी डीसीसी ने 8 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में जीएसटी इलेवन 38 रन पर ऑलआउट हो गई और 60 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस तरह डीसीसी डबराल, बॉक्सर इलेवन और एसजी डीसीसी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles