एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भोपाल ने जीते 26 स्वर्ण, 20 रजत और तीन कांस्य पदक

0

भोपाल। मो. साहिब खान, ओजस्विनी और स्नेहा यादव ने संभाग स्तरीय शालेय दौड़-भाग प्रतियोगिता में बुधवार को अपने-अपने आयु समूह की फार्राटा दौड़ (100 मी.) जीतकर खुद को सबसे तेजा साबित कर दिया। स्पर्धा के पहले दिन भोपाल के खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण, 20 रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। तात्या टोपे खेल परिसर में अंडर-14 बालक वर्ग में भोपाल के खाते में पांच स्वर्ण और पांच रजत पदक आए। जबकि बालिकाओं में भोपाल को 6 स्वर्ण और चार रजत मिले।
परिणाम
भोपाल के मो साहिब खान ने अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मी. दौड. में 00.12.12 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु समूह के बालिका वर्ग में ओजस्वनी (00.13.82 सेकंड) अव्वल रहीं। अंडर-17 बालिका समूह में स्नेहा यादव ने 00.14.03 सेकंड के साथ सुनहरा तमगा हासिल किया।