भोपाल के आदित्य गर्ग पंजाब किंग्स के बॉलिंग ट्रायल्स में पहुंचे

0

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के युवा क्रिकेटर आदित्य गर्ग का चयन Punjab Kings के बॉलिंग ट्रायल्स के लिए हुआ है। यह ट्रायल्स Indian Premier League 2026 सीजन को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाब किंग्स द्वारा कराए गए इन ट्रायल्स में देशभर से 17 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चुनिंदा खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें आदित्य गर्ग का नाम भी शामिल है। आदित्य का चयन उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और बॉलिंग में निखार का परिणाम माना जा रहा है। उनके इस चयन से भोपाल और प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here