भोपाल के दामोदर प्रसाद आर्य हैंडबॉल प्रो लीग में करेंगे कमेंट्री

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। शहर के जाने-माने खेल कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य देश की पहली प्रोफेशनल हैंडबॉल प्रो लीग (एचपीएल) में कमेंट्री करते नजर आएंगे। यह लीग 10 से 15 फरवरी तक महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मनकापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।

हैंडबॉल प्रो लीग की ब्रांड एम्बेसेडर अभिनेत्री और पूर्व हैंडबॉल खिलाड़ी ईशा देओल हैं। लीग के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 5 पुरुष और 5 महिला टीमें भाग लेंगी।

उल्लेखनीय है कि दामोदर प्रसाद आर्य वर्तमान में संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश में कार्यरत हैं। वे पिछले तीन दशकों से रेडियो और टेलीविजन पर ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अपनी कमेंट्री से पहचान बना चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here