भोपाल: 6 रेड वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन भोपाल के कमल चावला ने रियाद (सऊदी अरब) में खेले जाने वाले 6ठें एशियन इंडोर गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. कमल तीसरी बार इन खेलों में भाग लेंगे.
बैंगलुरु में आयोजित कैंप में कमल ने पहले स्थान पर रहते हुए 9 बॉल पूल क्यूस्पोर्ट्स के लिए इस इंडोर एशियन गेम्स के लिए पात्रता अर्जित की है. अभी तक कमल 2013 व 2017 से इन खेलों में भाग ले भाग ले चुके हैं. जबकि 2021 में कोविड के कारण इवेंट पोस्टपोन हुआ था, जो 2026 में खेला जायेगा.
बता दें कि 2013 में साउथ कोरिया में आयोजित इन खेलों के तीसरे संस्करण में कमल ने टीम स्नूकर में देश को सिल्वर मैडल दिलाया था. एशियन इंडोर गेम्स, एशियन गेम्स के समकक्ष है और 4 वर्ष में एक बार आयोजित किए जाते हैं. ओलिंपिक कौंसिल ऑफ़ एशिया इन खेलों का आयोजक है. जो एशियन गेम्स भी आयोजित करता है. एशियन गेम्स में खेलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, एशियन इंडोर गेम्स का आयोजन आरम्भ किया गया है. कमल, भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं.


