33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

राष्ट्रीय नौकायन अभियान में नेतृत्व करेंगी भोपाल की कैडेट छाया शुक्ला

एनएसटी न्यूज, भोपाल। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज (SHGC), भोपाल की नौसेना एनसीसी इकाई की कैडेट छाया शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वतंत्र नौकायन अभियान (Most Enterprising Naval Unit) शिविर में नेतृत्व करने का अवसर मिला है। यह शिविर 24 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक रायपुर में आयोजित हो रहा है। कॉलेज की एनसीसी इकाई लगातार अपनी उपलब्धियों से शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इससे पहले इसी वर्ष कॉलेज की तीन कैडेट्स ने धर्मशाला में आयोजित ट्रेकिंग कैंप में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं यॉटिंग कैंप में कॉलेज की तीन कैडेट्स ने पांच कैंप सफलतापूर्वक पूरे किए, और लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित ड्रिल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने कैडेट छाया शुक्ला और पूरी नौसेना इकाई को शुभकामनाएं दी। एनसीसी अधिकारी डॉ. शांति शर्मा ने भी कहा कि कॉलेज की कैडेट्स ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles