भोपाल की रिद्धि ने 9वीं साउथ एशियन कराटे में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया

0

भोपाल। कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी रिद्धि अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला जूनियर इंडिविजुअल कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों ने भाग लिया।

भोपाल, मध्यप्रदेश की रहने वाली रिद्धि अग्रवाल नियमित रूप से Tatya Tope Stadium में अभ्यास करती हैं।उनकी कोचिंग कोच रुद्र प्रताप सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में होती है। रिद्धि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और कोच को दिया।

कोच रुद्र प्रताप ने रिद्धि की प्रशंसा करते हुए कहा रिद्धि केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ज्वाला है। उसमें जुनून है, अनुशासन है और सबसे महत्वपूर्ण ,कभी न हार मानने वाली आत्मा है।” रिद्धि की यह उपलब्धि ना केवल भोपाल बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। खेल जगत में उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here