भोपाल के रोहन सेजवाल का चयन अंडर-19 भारतीय बास्केटबॉल टीम में

0

भोपाल: भोपाल जिला बास्केटबॉल संघ के प्रतिभावान खिलाड़ी रोहन सेजवाल का चयन जॉर्डन में आयोजित एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में किया गया है। यह जानकारी भोपाल जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव एवं रोहन के कोच ने दी है, उन्होंने बताया है कि रोहन उनके पास 10 वर्ष की उम्र से प्रशिक्षण के लिए आया था। रोहन ने अंडर 14, अंडर 17, मैं मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय खेलो इंडिया खेल मैं प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर चुके है।

की प्रतिभा को देखकर इनका चयन वर्ष 2020 में एन. वी. ए. जूनियर हेतु किया गया था। भारतीय टीम 30 अगस्त 2024 को जॉर्डन के लिए रवाना होगी। रोहन के चयन पर बधाई देने वालों में ध्रुव नारायण सिंह, अध्यक्ष डी. वी. ए प्रमोद अवस्थी, अरुण भोगीवाल, संजय प्रकाश श्रीवास्तव , माइकल एंथोनी, कीर्ति गोस्वामी, प्रिंस सिंह राठौर, सोहम सिंह, जितेंद्र शुक्ला, डॉ सुशील सिंह, मोनीस सिद्दीकी,पलक मलिक, खेल अधिकारी अखिलेश सिंह, प्रेम चौहान, प्रवीण प्रजापति, अनिल अग्रवाल ( लिली ) पी. एस. सिंधु, राजीव सक्सेना, कीर्तिराज, दामोदर प्रसाद अंतरराष्ट्रीय कोच मुख्तार सिंह शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here