- टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैम्पियनशिप… गल्फ कंट्री समेत देश के 1000 से ज्यादा तैराक कर रहे हैं भागीदारी
भोपाल।(NST news) आनंद विहार स्कूल भोपाल के तैराक तेजस बाथम ने सीबीएसई नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। जबकि डीपीएस भोपाल के धवित पाठक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में प्रकाश तरणताल में आयोजित इस चार दिनी टूर्नामेंट में गल्फ कंट्री समेत भारत के विभिन्न शहरों व राज्यों के 1000 से ज्यादा तैराकी भागीदारी कर रहे हैं।
दूसरे दिन कुल 9 गोल्ड दांव पर थे। इसमें भोपाल के खाते में 1 गोल्ड एक सिल्वर मेडल आया। आठ गोल्ड अलग–अलग देशों एवम राज्यों के खिलाड़ियों ने जीते मेडल। शहर के प्रकाश तरण ताल में शनिवार को भोपाल के तेजस बाथम ने अंडर–14 ग्रुप में 100 मीटर बटर फ्लाई में 1.04.49 का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। दुबई के मोहम्मद जिदान जावेद ने 200 मीटर मेडले में 2.31. 95 का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता।
इसी तरह भोपाल के धवित पाठक ने अंडर–11 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 41.68 का समय निकालते हुए सिल्वर मेडल जीता है। वे डीपीएस भोपाल के खिलाड़ी हैं और वेस्ट जाेन में गोल्ड जीतकर यहां पहुंचे हैं। इसका गोल्ड मेडल दुबई के आधव मेनन ने जीात। उन्होंने 40.68 सेकंड के साथ यह गोल्ड अपने नाम किया है। पहले दिन शिशुकुंज इंदौर के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड जीतकर मप्र का नाम ऊपर रखा था। तो दूसरे भोपाल के खिलाड़ी छाए रहे।
अन्य मेडल जीतने वाले प्लेयर्स में ध्रुपद रामकृष्णा 400 मीटर मिडले, पृथ्वीराज गोपाकुमार मेडल 400 मीटर मिडले, प्रणव मनोहर 200 मिडले, रक्षण प्रवीण 200 मीटर मिडले, मोहम्मद जिडान जावेद 200 मीटर मिडले, शिवम धोपाेला 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, रुद्रप्रताप सिंह रावत 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, समरत सिंह सोलंकी 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, रोनेल रोतनम 100 मीटर बटरफ्लाई, अभिनव विजी कुमार 100 मीटर बटर फ्लाई शामिल हैं।
पुरस्कार वितरण मनीष वाजपेयी, राजेंद्र अगाल, सीबीएसई पर्यवेक्षक सुरेश जायसवाल, टूर्नामेंट डायरेक्टर जगदीपसिंह अहलुवालिया, टेक्नोक्रेट सकूल के डायरेक्टर डा. आरके दवे, वरिष्ठ तैराकी भारतीय कोच आर डी झा, मध्य प्रदेश ट्राईथोलोन अकैडमी के मुख्य कोच श्री मनोज झा और आयोजन प्रमुम आरके शर्मा ने किया।


