क्रिकेट की दुनिया को बड़ा झटका, भारत को सचिन और यशस्वी जैसे खिलाड़ी देने वाले मुंबई के पूर्व कप्तान का निधन

0

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया को बुधवार को बड़ा झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत को सचिन तेंदुलकर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी देने वाले मिलिंद रेगे का निधन हो गया। 76 साल की उम्र में मिलिंद को कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनकी किडनी भी काम नहीं कर रही थी जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 16 फरवरी को ही मिलिंग ने अपना जन्मदिन मनाया था। मिलिंद के निधन के बाद मुंबई क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया। इसमें संदीप पाटिल से लेकर पूर्व महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी शामिल थीं।

रेगे के जाने से सुनील गावस्कर पर भी दुख का पहाड़ टूटा है। वह रेगे के काफी करीब थे। दोनों लंबे समय से करीबी दोस्त थे। उन्होंने मुंबई के लिए एक साथ घरेलू क्रिकेट खेला। वह इस समय भी संपर्क में थे और कई बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के इवेंट्स में साथ नजर आते थे। रेगे को 26 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था जिसके कारण वह क्रिकेट खेल नहीं पाए। हालांकि वह मुंबई क्रिकेट का हिस्सा रहे और कई खिलाड़ियों को मंच दिया।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी सेवाएं देते रहे। मिलिंद रेगे करीब 3 दशक तक MCA के सेलेक्टर रहे। इसी दौरान उन्होंने 1988-89 के सीजन में बतौर सेलेक्टर ही सचिन तेंदुलकर को मुंबई की फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए टीम में चुना। उस समय सचिन केवल 15 साल के थे। हालांकि रेगे को उनमें काबिलियत दिखाई दी। वह इस समय एसोसिएशन से क्रिकेट एडवाइजर के तौर पर जुड़े हुए थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को मौका देने में भी अहम रोल निभाया। मिलिंद ने कई खिलाड़ियों के करियर में अहम योगदान दिया।

मिलिंद रेगे 1966-67 से लेकर 1976-78 के सीजन तक मुंबई के लिए खेले। एक स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 52 मुकाबले खेले थे। इसके पारियों में मिलिंद ने 23.56 की औसत से 1532 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में 29.83 की औसत से 126 विकेट हासिल किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here