31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

RAW के नए एपिसोड में धमाल: ब्रॉक लैसनर का चैलेंज और एजे स्टाइल्स का फेयरवेल

नई दिल्ली : रॉ का नया एपिसोड इस हफ्ते अटलांटा, जॉर्जिया में हुआ और इसमें फैंस को कई चौंकाने वाले अपडेट्स मिले। इस एपिसोड का सबसे खास पल एजे स्टाइल्स की विदाई था, जब द अंडरटेकर ने उन्हें हॉल ऑफ फेम 2026 के लिए इनडक्ट करने की घोषणा की। इसके अलावा, ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 के लिए ओपन चैलेंज देकर सभी को हैरान कर दिया। रॉ का यह एपिसोड एजे स्टाइल्स के होमटाउन में आयोजित किया गया, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया। मेन इवेंट में स्टाइल्स की एंट्री ने दर्शकों का जोश और बढ़ा दिया, लेकिन जब उन्होंने अपना जैकेट और ग्लव्स रिंग में उतारकर रख दिए तो सभी भावुक हो गए। थोड़ी ही देर बाद द अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को हॉल ऑफ फेम 2026 में शामिल करने की घोषणा कर उन्हें यादगार तोहफा दिया।

ब्रॉक लैसनर का रेसलमेनिया के लिए ओपन चैलेंज

इसके बाद रॉ के मेन इवेंट में माहौल पूरी तरह शांत हो गया। ब्रॉक लैसनर ने अपने मैनेजर पॉल हेमन के साथ रिंग में एंट्री की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेमन ने लैसनर की ओर से कंपनी को चुनौती दी और स्पष्ट कहा कि कंपनी के लॉकर रूम में कोई भी ऐसा रेसलर नहीं है जो रेसलमेनिया 42 में लैसनर का सामना करने के काबिल हो। इस चुनौती के बाद अब फैंस और दर्शक उत्सुक हैं कि रेसलमेनिया में कौन सी सुपरस्टार इस ओपन चैलेंज को स्वीकार करेगा और लैसनर के सामने खड़ा होगा।

WWE RAW के ताजा एपिसोड में हुए प्रमुख घटनाक्रम
  • गुंथर और एडम पीयर्स के बीच रिंग में गहमागहमी हुई। इसी बीच ड्रेगन ली ने आकर गुंथर पर हमला कर दिया। इसके बाद ली ने बैकस्टेज भी गुंथर पर हमला किया।
  • जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ। रोमन रेंस के भाई जे उसो ने यह मुकाबला जीता और चैंबर मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया।
  • इसके बाद लिव मॉर्गन और स्टेफनी वकेर के बीच बवाल देखने को मिला। लिव मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ रिंग में एंट्री की। फिर जेड कार्गिल और स्टेफनी वकेर को रिंग में बुलाया गया। मॉर्गन ने कुछ देर वकेर से बात करने के बाद उनके ऊपर माइक से हमला कर दिया। इन दोनों की भिड़ंत रेसलमेनिया 42 में होगी।
  • नटालिया का मैच मंडे रॉ में मैक्सिकन डुप्री से हुआ। दोनों ने रिंग के बाहर ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। डुप्री पोस्ट से टकराने के बाद धराशायी हो गईं और फिर रेफरी ने मैच को रोकने का फैसला किया। इस तरह नटालिया ने यह मुकाबला जीत लिया।
  • जे’वॉन एवंस और कोफी किंग्सटन के बीच फाइट हुई। इस मैच के बीच में ज़ेवियर वुड्स और ग्रेसन वॉलर ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन अंत में एवंस ने जीत हासिल कर ली।
  • सीएम पंक इसके बाद एंट्री करते हैं और रोमन रेंस से अगले हफ्ते मुलाकात की बात कहते हैं। वहीं उन्होंने एलिमिनेसन चैंबर मैच से पहले फिन बेलर को चेतावनी दी और कहा वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पंक ने एजे स्टाइल्स के फेयरवेल के मौके पर उनकी तारीफ भी की।
  • इसके बाद इयो स्काई, कायरी सेन और राकेल रॉड्रिगेज के बीच विमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ। कायरी सेन और इयो स्काई के बीच भयंकर भिड़ंत हुई और इसका फायदा उठाया राकेल ने। राकेल ने मौका देखते ही सेन को पिन किया और मुकाबला जीत लिया। वह अब विमेंस चैंबर मैच के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles