31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बीएमसी ने जीता क्रिकेट खिताब

फाइनल मुकाबले में ल्यूपिन एकादश को पांच विकेट से हराया
भोपाल | बीएमसी ने ल्यूपिन को पांच विकेट से हराकर नेटलिंक-बीएसएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। मंडीदीप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में ल्यूपिन मात्र 76 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इसमें शैलेश ने 17 और रघुराज ने 11 रन बनाए। बीएमसी की ओर से फहाद 3 और अजय और कमल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब देने उतरी बीएमसी ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओम ने 32 और विजय ने 13 रन बनाए। प्रमोद ने 4 विकेट लिए। ओम मैन आफ द फाइनल चुने गए। पुरस्कार वितरण संदीप दीक्षित, एएस सिंहदेव, अनुराग श्रीवास्तव, शैलेंद्र बागरे और ब्रजेश तोमर ने किया।
टूर्नामेंट के पुरस्कार
फेयर प्ले अवार्ड : शेखर दीक्षित
बेस्ट फील्डर : सौरभ दत्ता
बेस्ट कीपर : आशीष नगरकर
बेस्ट कैच : आशीष मिश्रा
बेस्ट बॉलर : अजय
बेस्ट बैट्समैन : अभिषेक वर्मा
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : ओम मेवाती

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles