Border Gavaskar Trophy 2024-25: भारत-ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा ‘टेस्ट’, यहां पढ़ें सीरीज का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली: भारतीय फैंस के लिए 22 नवंबर की तारीख काफी अहम है। इसी दिन से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुचर्चित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। वह सीरीज जिसकी चर्चा पूरे साल होती रही। भारतीय टीम सीरीज शुरू होने से 10 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई और पसीना बहाना शुरू कर चुकी है। बयानबाजी का दौर भी जारी है अब बारी है एक्शन की।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी हार

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारत 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम की 12 साल और 18 टेस्ट श्रृंखला के बाद यह पहली हार थी। हालांकि अब टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जहां वह वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

IND VS AUS, FULL Schedule
मैच की तारीख मैच समय (भारतीय समय) वेन्यू
नवंबर 22 से नवंबर 26 पहला टेस्ट मैच सुबह 7:50 बजे पर्थ स्टेडियम पर्थ
नवंबर 30 से दिसंबर 01 प्राइम मिनिस्टर इलेवन बनाम इंडिया ए – दो दिन का वॉर्म अप मैच सुबह 9:10 बजे मानुका ओवल, कैनबरा
दिसंबर 06 से दिसंबर 10 दूसरा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे एडिलेड ओवल, एडिलेड
दिसंबर 14 से दिसंबर 18 तीसरा टेस्ट मैच सुबह 5:50 बजे द गाबा, ब्रिस्बेन
दिसंबर 26 से दिसंबर 30 चौथा टेस्ट मैच सुबह 5:00 बजे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
जनवरी 03 से जनवरी 07 पांचवां टेस्ट मैच सुबह 5:00 बजे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here