भोपाल: कश्मीर में आयोजित पहली मास्टर्स हॉकी टूर्नामेंट में एमटीएफसी, भोपाल की 50+ और 40+ ऐज ग्रुप की दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज़ की। प्रतियोगिता पोलो ग्राउंड, श्रीनगर में खेली जा रही है l
50+ टीम ने आज अपने पहले मैच में पंजाब को 3–1 से हराया। टीम की ओर से इंटरनेशनल प्लेयर अल्ताफुर रहमान, अमजद खान और मुजीबुल गनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल किया। वहीं शमशेर खान का बेहद सराहनीय रहा।
दूसरी ओर 40+ टीम ने भी तमिलनाडु को पहले मुकाबले में थोड़ा संघर्ष के बाद 3–0 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से ओसाफुर रहमान, मोबीनुर रहमान और मेराजुद्दीन ने एक-एक गोल किया। असद कमाल के प्रदर्शन को मैदान पर उपस्थित दर्शकों ने काफ़ी सराहा।
स्पर्धा में भाग लेने जाने से पूर्व भोपाल में आयोजित समारोह में मप्र शासन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी और स्पोर्ट्स प्रमोटर मोहम्मद तारिक़ ने टीम को किट प्रदान कर अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनायें दी थी l


