नई दिल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार (11 मई) को इसे लेकर बयान जारी किया और बताया कि इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच लॉर्ड्स में पहले टेस्ट के बाद संन्यास ले लेंगे। यह मैच 10 जुलाई से खेला जाएगा। 41 वर्षीय एंडरसन ने 2003 में लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 187 टेस्ट में 700 विकेट लिए हैं। यह टेस्ट इतिहास में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट लेना का रिकॉर्ड है।


